संजय नाम के सबसे ज्यादा प्रत्याशी,संतोष व महेन्द्र नाम वाले भी पांच-पांच
जयनारायण बिस्सा
तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों के 9 सितम्बर को होने जा रहे चुनावों में 373 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन प्रत्याशियों के नामों पर गौर कि या जाए तो एक दिलचस्प बात सामने आई है। इस चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं,जिनके नाम एक जैसे हैं।इनमें महिलाएं व पुरूष शामिल है।सबसे ज्यादा चर्चा तो परमानंद गहलोत की हो रही है। जिसे बीकानेर की जनता परमानेंट गहलोत का नाम दे रही है।वे नगर परिषद से लेकर नगर निगम के लगातार होने वाले चुनाव जीतने वाले एक मात्र कांग्रेसी है।मजे की तो यह है कि इस चुनाव में महापौर रह चुके दो जने भी प्रत्याशी है।इसमें एक पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित है तो दूसरे मकसूद अहमद। मकसूद तो सभापति भी रह चुके है। जिसमें जावेद पडिहार व चेतना चौधरी शामिल है।
महिला और पुरुष प्रत्याशी के नाम एक समान
शहर के पश्चिम व पूर्व विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सबसे ज्यादा संजय नाम के उम्मीदवार सर्वोधिक हैं।जिनका संख्या सात है।दीपक नाम के 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।साथ ही संतोष और महेन्द्र नाम के पांच-पांच प्रत्याशी शामिल है।जिनमें संतोष नाम की चार महिलाएं और एक पुरूष प्रत्याशी है।इसी तरह इसके अलावा मनोज और मंजू नाम के चार प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे है।तो अन्नपूर्णा,अनिल,मनीषा,त्रिलोक,गीता,आशा,लक्ष्मण,लक्ष्मी सुनीता,राकेश,आनंद,किरण,शिव,जगदीश,पवन,भरत नाम के तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।
एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी एक ही वार्ड में लड़ रहे चुनाव
नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों में ऐसे कई प्रत्याशी भी शामिल है।जिनका नाम तो एक ही है।परन्तु वे अलग अलग वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे है।इसमें माया,सरोज,पूनम,पंकज,प्रेम,नरेन्द्र,पवन,भगवान सिंह,मधु,नंद किशोर,ओमप्रकाश,शांतिदेवी,सुमन,शंकर,विकास,सीता,विनोद,राजेन्द्र,मुरली,विक्रम सिंह,भंवरलाल,वसीम,राजेश,ताहिर,भगवती नाम के दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
एक ही वार्ड से दो पंकज-प्रेम लड़ रहे चुनाव
वार्ड 32 और वार्ड 51 की बात करें तो यहां एक ही नाम के दो दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। वार्ड 32 में प्रेम प्रकाश व प्रेम कुमार चुनावी समर में है तो वार्ड 51 में पंकज गहलोत व पंकज नाम के दो प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। इससे वार्ड के मतदाताओं को नाम को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। इसी के चलते प्रत्याशी मतदाताओं को चुनाव चिन्ह बार बार याद दिला रहे है। हालांकि, दोनों के चुनाव चिन्ह अलग-अलग हैं,इसलिए उन्हें अपने चुनाव चिन्ह मतदाताओं के दिमाग में बिठाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
ये प्रत्याशी लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में
दोनों ही दलों के कुछ ऐसे भी प्रत्याशी है।जो लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में है।इनमें कुछ जीते हुए है तो कुछ हारे हुए उम्मीदवार है।जानकारी के अनुसार मनोज विश्नोई,रमजान कच्छावा,वसीम फिरोज,सुशीला कंवर राजपुरोहित, शिवशंकर बिस्सा,नंदकिशोर गहलोत,विनोद धवल,परमानंद गहलोत,विकास सियाग,अब्दुल वाहिद,चेतना चौधरी,दुर्गादास छंगाणी,जावेद पडिहार,प्रतीक स्वामी,रामदयाल पंचारिया,लक्ष्मीदेवी,पुनीत शर्मा,भंवरलाल साहू,शिवचंद पडिहार,नंदलाल जावा,झमनलाल गजरा,जुलेखा बानो,प्रफुल्ल हटीला,किशोर आचार्य,अकबर खादी है।जो चुनाव जीतकर पार्षद बने और वे फिर से चुनाव लड़ रहे है।तो सुहानी शर्मा,किशन चौधरी,दीपक गहलोत चुनाव हारने के बाद भी चुनावी मैदान में इस बार फिर भाग्य अजमा रहे है।
कई निर्दलिय जीते थे चुनाव,अब पार्टी सिम्बल पर लड़ रहे
इनमें से ऐसे कई उम्मीदवार है,जो पिछली बार निर्दलिय जीतकर पार्षद बने थे और इस दफा पार्टियों ने उस पर भरोसा जताया है तो कई निर्दलिय चुनाव लड़कर पार्टी उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वाले इस बार पार्टी सिम्बल पर प्रत्याशी है।निर्दलिय जीतकर पार्षद बने मनोज विश्नोई,नंद किशोर गहलोत व बसपा से जीती लक्ष्मी देवी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।वहीं निर्दलिय जीते रामदयाल पंचारिया,झमनलाल गजरा पर भाजपा ने दावं खेला है।वहीं भाजपा की टिकट पर जीतकर पार्षद बने प्रमोद सिंह,शेखावत,प्रतीक स्वामी,विकास सियाग की टिकट कटने पर वे निर्दलिय प्रत्याशी उतरकर अपने ही पार्टी प्रत्याशी के लिये सिरदर्द बने है।निर्दलिय हारकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले किशन चौधरी को भाजपा ने टिकट दिया है।उधर कांग्रेस से सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले शिवशंकर बिस्सा,वसीम फिरोज और प्रफुल्ल हटीला इस बार अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में है।तो रमजान कच्छावा ने पिछली बार भी कांग्रेस के बागी के रूप में ताल ठोक जीत दर्ज की। वहीं इस बार भी अपने पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में है।
कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशियों पर लगाया फिर दावं
2019 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हारने वाले नवल किशोर पुरोहित व सुहानी शर्मा को कांग्रेस ने फिर से टिकट दिया है। इधर भाजपा ने भी हार चुके दीपक व्यास को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
