bisnoi

तहलका न्यूज,बीकानेर।खेती अस्थाई हो सकती है,नौकरी की भी सीमा तय होती है।लेकिन व्यापार की कोई सीमा नहीं।अपने घर से शुरू किये गये व्यापार को देश-विदेश तक ऑनलाइन के माध्यम से पहुंचाया जा सकता है।बशर्त ईमानदारी,मेहतन व लग्न के साथ उस व्यापार को किया जाएं।ये उद्गार जोधपुर में पदस्थापित डीआईजी देवेन्द्र विश्नोई ने राजाराज धारणिया ग्रुप व विश्नोई ग्लोब काउसिंल की ओर से आयोजित विश्नोई बिजनेस समिट के दौरान उपस्थित समाज के गणमान्यों के समक्ष व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से जोधुपर में लगाई जा रही विश्नोई ग्लोबल कन्र्वेसन एवं एक्सपो एक अच्छी पहल है।इससे नये उद्यमियों को अपने व्यापार के लिये एक प्लेटफॉर्म मिलेगा।जिसके तहत नव उद्यमी अपने व्यापार को ऊंचाईयों प्रदान कर पाएंगे।विश्नोई ने नेटवर्किंग,गुणवत्ता,तकनीक और सकारात्मक सोच को व्यवसाय की सफलता की कुंजी बताया।उन्होंने उद्यमियों को समय के अनुसार तकनीक अपनाने और समाजहित के कार्यों में योगदान देने का संदेश दिया।विश्नोई ग्लोबल काउंसिल के अध्यक्ष एवं युवा उद्यमी रमेश बाबल ने कहा कि वर्तमान समय तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था,तकनीक,डिजिटल व्यापार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का है।ऐसे में समाज को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नए व्यवसाय,तकनीक और कौशल से जुडऩा होगा।उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज ने प्रशासन,राजनीति,शिक्षा,कृषि,सेना,पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा सहित कई क्षेत्रों में पहचान बनाई है।अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है।

नौकरी के साथ बिजनेस और उद्योग पर जोर
कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमी अध्यक्षता करते हुए राजाराम धारणिया ने कहा कि समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी तक सीमित रहने के बजाय व्यवसाय,उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढऩा चाहिए।इस दौरान विशिष्ट अतिथि फलोदी के जिला मजिस्ट्रेट जयपाल ज्याणी,संत भागीरथ शास्त्री,एएसपी रामप्रताप गोदारा,रिटायर्ड एएसपी जीवनराम गोदारा,कर्नल गंगाराम धारणिया,बिहारी लाल विश्नोर्ई,डॉ पूजा विश्नोई,भंवरलाल विश्नाई,रामसुख धायल,सुनील मांझू,आरएएस रचना विश्नोई,डॉ अशोक धारणिया,ओमप्रकाश खींचड़,रामजस भादू,भव्यराज धारणिया सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता जरूरी है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का व्यवसाय किया जाएं तो जनकल्याण की धारण के साथ किया जाना चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि जिस भाव से मंदिर जाते है,उसी भाव से व्यापार करना चाहिए। व्यक्ति की सोच और विजन बड़ा होना चाहिए।न की व्यापार छोटा हो या बड़ा।उसको मुकाम तक पहुंचाने के लिये मेहनत की आवश्यकता है।इसमें समाज में व्यापार, उद्योग,स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।समिट में महिलाओं, किसानों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ नई पीढ़ी को उद्यमिता से जोडऩे पर भी जोर दिया गया।समिट में उद्योगपति,व्यापारी,उद्यमी,प्रोफेशनल्स,विद्यार्थी,शिक्षक,महिलाएं और युवा शामिल हुए।इस दौरान सफल उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए।समिट में व्यापार विस्तार,पारिवारिक व्यवसाय,स्टार्टअप,डिजिटल बिजनेस,नेटवर्किंग,निवेश और नई पीढ़ी को उद्यमिता से जोडऩे जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

25 से 27 दिसम्बर तक जोधपुर में होगा ग्लोबल काउंसिल का कार्यक्रम
विश्नोई ग्लोबल बिजनेस समिट से जुड़े रामरतन धारणिया ने बताया कि बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल का आगामी कार्यक्रम 25 से 27 दिसम्बर 2026 तक जोधपुर के कृषि विवि में आयोजित किया जाएगा।जिसमें 300 स्टॉल्स लगाई जाएगी। जिसके लिये ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्टे्रशन कि ये जा रहे है।उन्होंने व्यवसायियों से शिक्षा,प्रशिक्षण और तकनीक के माध्यम से निरंतर ज्ञान बढ़ाने की अपील की।साथ ही कहा कि व्यापार और सेवाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

इनका किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ साथ आरएएस वीरांगना रचना विश्नोई,हुकमाराम विश्नोई,शिवकरण डेलू,शशि धारणिया,सीआई सुशीला विश्नोई,आदर्श विश्नोई,मोखराम धारणिया,रामकिशन डेलू,रामगोपाल विश्नोई,ओमप्रकाश भादू,मांगीलाल मंडा,बनवारी डेलू,जयसुख सहित अनेक जनों का सम्मान किया गया। संचालन महासचिव विश्नोई ग्लोबल काउसिंल ने किया।