859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू स्थित रणजीतपुरा थाना इलाके में दस वर्षीया एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली। उत्तरप्रदेश के ज्योति हजरतपुर निवासी रतनलाल कश्यप चारणवाला में ईंट-भट्टे पर परिवार सहित मजदूरी करता है। जानकारी मिली है कि रतनलाल की बेटी रुचि अपने परिवार के बालकों के साथ खेल रही थी । इस दौरान बच्चों में आपस में लड़ाई हो गई। झगड़े के बाद रुचि वहां से चली गई। बताया जाता है कि झोपड़े में जाकर उसने खुदकुशी कर ली।पुलिस की मानें तो रुचि के साथ खेलते समय अक्सर बच्चे उसे चिढ़ाते थे। कई बार आपसी झगड़ा भी होता था। तब माता-पिता सभी को समझाते। माता-पिता ईंट-भट्टे पर क ाम करवा रहे थे। रुचि व अन्य बच्चे खेल रहे थे। तभी रुचि पर किसी तरह का तंज कसने से विवाद हो गया। इस पर रुचि रोते हुए झोपड़े में चली गई। बाद में उसका शव मिला।एसएचओ चन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि रुचि काफी देर कर झोपड़े से बाहर नहीं आई, तब रतनलाल का छोटा बेटा झोपड़े में गया। अंदर का दृश्य देखकर व जोर से चिल्लाया। तब माता-पिता व मजदूर दौड़ कर आए। बालिका को बज्जू अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की माने तो प्रथमदृष्ट्या बच्ची असंवेदनशीलता सिंड्रोम से पीडि़त थी। इसमें इन्फीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स जैसा कुछ था। शायद इसी से वह तनाव में थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।