93e6fc6b-91ad-4fe7-8ec3-b21dd8981b8c

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके स्थित जस्सूसर गेट से छलांग लगाने वाले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान उदयरामसर के वार्ड 12 निवासी रघुवीर पुत्र स्व शिवरतन रेंगर के रूप में हुई है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी में रहे कि सोमवार रात को रघुवीर ने जस्सूसर गेट के उपर से छंलाग लगा दी थी। जिससे युवक के सिर में चोट आई। उसे लहूलुहान हालत में 108 एम्बुलेंस सेवा से पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर युवक जस्सूसर गेट के ऊपर से क्यों कूदा।। घटना के बाद नयाशहर थाना पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।