crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण थाना में एक विवाहिता ने अपने पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। रानीबाजार स्थिति मीना नर्सिंग होम के सामने रहने वाली श्रीमती चिनार ने थाने में रिपोर्ट दी है कि जय केशवानी व राहुल आहुजा ने मुझे व मेरे पति अक्षय कोठारी को फोन करके व्यास कॉलोनी स्थिति एक कै फे में बुलाया और मेरे पति अक्षय को गाड़ी से बाहर निकाल मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाया तथा मारपीट कर चार लाख रूपये ले लिए। परिवादिया ने आरोप लगाया है कि इन दोनों युवकों ने उनके साथ भी गाली गलौच कर धक्का मुक्की की तथा मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं इन दोनों युवकों ने घर आकर घर में आग लगाने की धमकी भी दी है। पुलिस ने अपराध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई नरेन्द्र कुमार को सौंपी है।