859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में दो अलग अलग थानों में दो जनों ने आत्महत्या के मामले सामने आएं है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई। तो कोलायत थाना इलामें में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर कॉलोनी के सेक्टर एक की रहने वाली ज्योति स्वामी पत्नी लक्ष्मी नारायण ने मौत को गले लगा लिया। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार 34 वर्षीय ज्योति स्वामी गृहिणी थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ज्योति मानसिक रूप से कमजोर थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं कोलायत के कोटड़ी गांव निवासी भंवरलाल ओड के पुत्र 23 वर्षीय स्वरूपराम ने झोपड़ी में फांसी का फंदा लगा लिया।