e323af60-3fd4-4374-a8d2-4bc6d8c6e0e21788063162355_1788067355

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के बज्जू थानान्तर्गत में हुए सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई है।जानकारी मिली है कि भड़ल गांव में दो गाडिय़ों के बीच फंसी स्विफ्ट कार में एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गई।परिवार प्रसूता और 2 दिन की मासूम को हॉस्पिटल से लेकर घर लौट रहा था। स्विफ्ट में कुल 6 लोग थे।प्रसूता सहित तीन लोग गंभीर घायल हैं।घायलों को पहले बज्जू हॉस्पिटल लाया गया,जहां बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच में फंसी
बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया परिवार फलोदी के मदासर गांव का रहने वाला है।हॉस्पिटल से घर जाते समय उनकी कार बज्जू से करीब 30 किलोमीटर दूर कैंपर से भिड़ गई।कुछ सेकेंड बाद ही कार के पीछे चल रही स्कॉर्पियो उनकी कार से टकरा गई। स्विफ्ट के अंदर फंसे सभी घायलों को करीब आंधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।दो वाहनों के बीच में फंसने से स्विफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मां सहित तीन गंभीर घायल
इलाज के दौरान बज्जू के हॉस्पिटल में नवजात के मामा रिछपाल (प्रसूता के काका का बेटा) की मौत हो गई। जबकि,अन्य घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया।रास्ते में नवजात और उसकी नानी ऐलची पत्नी शैलूराम ने भी दम तोड़ दिया।वहीं,बच्ची की मां बाधु देवी,मामा मनीष पुत्र शैलूराम और उसकी पत्नी मंजू देवी गंभीर घायल हैं। सभी पीबीएम हॉस्पिटल में एडमिट हैं।कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

कैंपर और स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार
बज्जू थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर कैंपर और स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार हो गए थे। इनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई है। घटना को लेकर मनीष पुत्र शैलूराम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।