
तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली साधारण सभा शुक्रवार को बिना किसी जिरह बहस के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान सफाई,वार्डों में समूचित प्रकाश व्यवस्था,जाम सीवरेज की सफाई,क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के मद्दों पर वार्ता के साथ खत्म हुई।सभा के दौरान पार्षदों की ओर से दीपावली से पहले वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा सफाई व्यवस्था सुचारू करने की बात कही।जिस पर महापौर अनिल कल्ला ने आश्वस्त किया कि इस माह के अंत तक इन समस्याओं का त्वरित समाधान कर दिया जाएगा।वहीं सभी पार्षदों के अनु्रशंसा पर प्रत्येक वार्ड में 100 स्ट्रीट लाईटें लगा दी जाएगी।हालांकि बैठक के दौरान कई अनेक प्रस्ताव भी सामने आएं।जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने,संकरी गलियों में आगजनी की स्थिति में छोटी अग्निशमन वाहन की खरीद करने,सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने,महिला सफाई कर्मचारियों को क्षमता अनुरूप कार्य करवाने,एक कार्य योजना बनाकर शहर में विकास कार्य करवाने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे।जिन पर महापौर ने अगली आमसभा में इन प्रस्तावों पर गंभीरता से काम करने की बात कही।महापौर कल्ला ने कहा कि दस दिसवीय कार्य योजना के साथ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के काम शुरू किये जाएंगे और दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ व रोशन करने पर कार्य किया जाएगा।सभा के दौरान मकसूद अहमद,सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत,श्याम सिंह,नवलकिशोर पुरोहित,नंदलाल जावा,धर्मवीर नाहटा,दुर्गादास छंगाणी,जावेद पडिहार,दिलीप बांठिया,हिमांशु शर्मा,निशा पारीक,सुषमा शर्मा,शिव गहलोत,गिरिराज जोशी,ओमप्रकाश लोहिया,अर्पणा आचार्य ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को सदन के पटल पर रखा।जिस पर महापौर ने आगामी तीन महीनों में स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया।
संतोषजनक जबाब देने से बचते नजर आएं आयुक्त
सभा के दौरान वार्डों में 100-100 स्ट्रीट लाईंट लगवाने को लेकर पार्षदों द्वारा समय सीमा तय करने और नई खरीद का टेण्डर लगाने जैसे मुद्दों पर आयुक्त सिद्धार्थ संतोषजनक जबाब देने से बचते नजर आएं।जब पार्षद श्याम सिंह,दुर्गादास छंगाणी,धर्मवीर नाहटा ने आयुक्त को स्ट्रीट लाईट कम होने के बाद पूरे वार्डों में लाईटें लगाने पर समय तय करने को कहा तो आयुक्त ने कहा कि कोशिश की जाएगी।जिस पर सभी पार्षद भड़क गये।पार्षदों का कहना था कि आयुक्त अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते है और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर हंगामें पर केवल आश्वासन दे रहे है।वैसे ही अब कर रहे है।
वंदे मातरम पर मचा बवाल,कचरा संग्रहण पर भी हंगामा
सभा के प्रारंभ में वंदेमातरम गान पूरा नहीं गाने को लेकर भाजपा पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बवाल मचा दिया।उनका कहना था कि तीन मिनट का वंदेमातरम महज दो मिनट में समाप्त कर दिया।उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उप महापौर की टेबल तक आ गये।इस पर आयुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से भेजा गया रिकार्ड वंदेमातरम ही बजाया गया है।इसकी जांच करवा ली जाएगी।अगर इसमें कमी रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।बाद में सरकारी जेसीबी के उपयोग को लेकर भी एकबारगी हंगामा मचा।लेकिन आपसी समझाइश से मामला शांत हो गया।जब कचरा संग्रहण की नई कंपनी की ओर से शहर में शर्ते के अनुरूप टिपर व कार्मिक नहीं लगाने पर बवाल मचा तो महापौर ने जबाब दिया कि आयुक्त ने अभी तक उन्हें कचरा संग्रहण कंपनी की किसी प्रकार की डिटेल उपलब्ध नहीं करवाई है और न ही ठेका शर्तों और निविदा संबंधित फाइल बताई है।जबकि मेरी ओर से यू नोटिस भी आयुक्त को दिया गया है।उसके बाद भी आयुक्त कचरा संग्रहण कंपनी के बारे में जानकारी मुहैया करवा रहे है।इस पर सभी पार्षदों ने हो हल्ला शुरू कर दिया।
कई पार्षद रहे नदारद
हालांकि साधारण सभा की पहली बैठक में 70 से ज्यादा पार्षद उपस्थित नजर आएं।लेकिन कुछ षार्षद अनुपस्थित दिखे।जिसमें मनोज विश्नोई,भगवान सिंह मेडतिया,प्रकाश व्यास,शुभकरण गहलोत,अनुराधा चौधरी,चन्द्रकला सहित दो अन्य पार्षद नजर नहीं आएं।
शहर के विकास पर एकजुटता का संकल्प
निगम की पहली साधारण सभा के दौरान कांग्रेस व भाजपा पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षदों ने शहर के विकास के लिये एकजुटता का संकल्प लेते हुए साथ मिलकर काम करने की बात कही।सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर इस बात की हामी भरी की वे शहर की सफाई,प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने सहित विकास के मुद्दों पर दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करने को तैयार है।इसके लिये महापौर भी बीकानेर पूर्व-पश्चिम और पार्टियों की सीमाओं को लांघकर काम करें। महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि वे वादा करते है कि वे कभी भी शहर के विकास के लिये दलीय राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे।न ही किसी प्रकार का भेदभाव करेंगे।
नालों पर अतिक्रमण हटाने की भी उठी मांग
वार्ड 15 से पार्षद अब्दुल वाहिद ने मुद्दा उठाया कि नालों पर अतिक्रमण हो रखे हैं।जिससे नालों की सफाई नहीं होती है,उन अतिक्रमणों को हटाया जाए।जिससे नालों की सफाई हो सके।पार्षद ने कहा कि नियम के अनुसार नालों के 20 फुट दोनों तरफ कोई निर्माण नहीं होना चाहिए मगर यूआईटी और निगम ने गलत तरीके से पट्टे देकर निर्माण कार्य की मंजूरी दे रखी है।
22 से चलेगा विशेष सफाई अभियान
महापौर कल्ला ने कहा कि सभा में कई प्रकार के प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई है। जिसमें दीपावली पर्व के मध्यनजर 22 तारीख से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।साथ ही मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेच वर्क,टूटी नालियों पर पतरे लगाने के साथ साथ शर्तों के अनुरू प काम नहीं करने पर सफाई ठेका कंपनी पर जुर्माना लगाने के प्रस्ताव शामिल है।कल्ला ने बताया कि शॉर्ट नोटिस पर वार्डों में स्ट्रीट लाईंटें लगावने के लिये निविदाएं जारी की जाएगी। वहीं आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिये तंग गलियों में अग्निशमन की छोटी गाडिय़ों के प्रस्ताव को पारित किया गया है।इतना ही नहीं निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी ठेका कंपनियों के धरोहर राशि में से भरपाई राशि काटी जाएगी।
