
तहलका न्यूज,बीकानेर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनसारी सिन्धी समाज बीकानेर के चामुण्डा भैरव थान परिसर,मुक्ता प्रसाद कालेानी में नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व एवं सायंकालीन गरबा उत्सव का शुभारंभ हुआ।समिति सचिव ओपी खत्री ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन गरबा आयोजन में समाजबंधुओं के अतिरिक्त अन्य लोगो की उत्साहपूर्ण भागीदारी से परिसर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर है।15 अक्टूबर को पंचम नवरात्रि तक उत्सव में श्रद्धा,उमंग और सांस्कृतिक रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली।पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से समाज की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को सशक्त अभिव्यक्ति मिल रही है।कार्यकम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताये कपल डांस,एकल डांस,फेन्सी डेंस आदि कई प्रतियोगिताये पुरुष व महिला वर्ग मे अलग-अलग आयोजित की जा रही है।खत्री ने बताया कि महाअष्टमी के शुभ अवसर पर गरबा उत्सव का भव्य समापन होगा।इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं मे प्रथम,द्वितीय व तृतीय सािान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा एवं उत्साह को प्रोत्साहित किया जाएगा।जनसारी सिन्धी समाज की यह पहल धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक एकजुटता,सांस्कृतिक सहभागिता और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
