panwar

तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के उपचुनाव के बीच पडौसी वार्ड में श्मशान में घटिया निर्माण से आक्रोशित रामावत समाज के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस बात पर ज्यादा आक्रोशित हो गये कि उन्होंने विधायक और महापौर को हालात बताये। फोन किये लेकिन दोनों न तो मौके पर आये न कार्रवाई की। ऐसे में मौके पर पहुंचे उपमहापौर राजेन्द्र पंवार के सामने कई देर तक अपनी भड़ास निकाली। उपमहापौर पंवार ने मौके की नजाकत व उपचुनाव को देखते हुए निगम आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता से बात की तथा लोगों को विश्वास दिलाया कि खराब काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।तब जाकर लोग माने।इस दौरान खेमदास रामावत,केशुदास रामावत,मांगीदास,पुखदास,गणेशदास,बाबूदास,झंवरदास,मगदास,दुर्गादास,मंगलदास,गोरधनदास ,गिरधारीदास,मुकेश रामावत आदि प्रदर्शनकारियों में शामिल रहे।