sakir

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय मुस्लिम शांति मिशन द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर सीओ सिटी श्रवण दास संत को व्यवस्था बनाने के लिये एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यातायात व्यवस्था व जुलूस मार्ग में समूचित व्यवस्था का आग्रह किया गया है। इस मौके पर सिटी कोतवाली प्रभारी परमेश्वर सुथार को भी उसकी प्रति दी गई। इस मौके पर अता हुसैन कादरी,अनवर अजमेरी,मोहम्मद असलम,अकबर खादी,शाकीर हुसैन चोबदार आदि शामील रहे। गौरतलब रहे कि 16 सितम्बर को जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा। जो लक्ष्मीनाथ घाटी के नीचे से विभिन्न मार्गों से होता हुआ व्यापारियान मोहल्ले में सम्पन्न होगा।