IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज,बीकानेर। नीट यूजी 2024 में भारत सरकार द्वारा होम्योपैथी में प्रवेश हेतु मिनमिम परसेनटाइल कम की गई। एम एन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डायरेक्टर डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया की राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग,भारत सरकार द्वारा होमयोपैथी स्नातक एंव स्नातकोत्तर में प्रवेश हेतु नीट स्कोर 15 परसेनटाइल कम किया गया है। जिससे इसमें जनरल छात्रों के लिए कट ऑफ 50 परसेनटाइल से 35 परसेनटाइल एवं एससी,एसटी और ओबीसी के 40 परसेनटाइल से 25 परसेनटाइल कर दिया गया है। इस मैरिट में आनेवाले छात्रो को सत्र 2024-25 में सरकार की काउंसलिंग द्वारा प्रवेश दिया जा सकेगा जो की छात्र छात्राओं के हित में है।