ashok

तहलका न्यूज,बीकानेर।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य के नेतृत्व में रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य एडवोकेट प्रजापत और परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य श्याम सिंह हाडला ने उतर पश्चिम रेलवे के बीकानेर प्रबंधक डॉ आशीष कुमार से मुलाक़ात कर रामपुरा और सुभाषपुरा के बीच भैरूँ नाथ मंदिर के सामने तथा चौंखूटी और प्रताप बस्ती के बीच शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन के नीचे से अंडर पास आरयूबी की स्वीकृति शीघ्र किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज़ेडआरयूसीसी सदस्य एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि इन दो अंडरपास के निर्माण से मुक्ता प्रसाद कॉलोनी,सर्वोदय बस्ती,रामपुरा ख्वाजा कॉलोनी,नखत बना कॉलोनी,प्रताप बस्ती क्षेत्र के हजारों की संख्या में निवास कर रहे आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही रेल पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। श्याम सिंह हाड़ला ने बताया कि डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उक्त कार्यक्रम आ रही परेशानियों का तुरंत प्रभाव से निराकरण करवा कर अंडरपास का कार्य जल्द से जल्द आरंभ करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी ने मंडल रेल प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।