
तहलका न्यूज,बीकानेर।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई एवं केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।गहलोत ने नाल में मीडिया से बातचीत में कहा,देश में परिस्थितियां बेहद गंभीर हो गई हैं। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट को रविवार को सुनवाई करनी पड़ रही है। दिल्ली में जैसे बैरिकेडिंग की गई है एवं प्रदर्शन करने पहुंच रहे लोगों को रोका जा रहा है और नेताओं की गिरफ्तारियां हो रही हैं,वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।सरकार आखिर किस बात से इतनी घबराई हुई है कि देशभर से अपनी बात रखने आ रहे लोगों को रोकने को ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं?भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।गहलोत ने इस घटना को राजस्थान में कानून-व्यवस्था के चरमराने का सबूत बताया और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या हो गई।उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक पूर्व विधायक को दिनदहाड़े 70-80 लोग घेरकर मार सकते हैं,तो इस शासन में आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खबरों के अनुसार,अतर सिंह भड़ाना से जुड़ा विवाद करीब दो साल से चल रहा था।उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक पुलिस और प्रशासन क्या कर रहे थे? जब खतरे की चेतावनी साफ थी,तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई?गहलोत ने इस हत्या को पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा बताया।उन्होंने कहा कि जिस सरकार में उसके अपने पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं,वह जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे दे सकती है?
पंचायती राज चुनाव और पुलिस का दुरुपयोग
गहलोत ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने सरकारी तंत्र के साथ मिलकर निकाय चुनाव में जनादेश का अपमान कर बोर्ड बनाएं है।वैसा पंचायती राज चुनाव में भी कर सकती है।गहलोत ने पंचायती राज चुनाव चार चरणों में (22 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक) कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।उन्होंने आशंका जताई है कि यह लंबी प्रक्रिया पंचायत समिति और जिला परिषद के चुने हुए सदस्यों की कथित तौर पर खरीद-फरोख्त या अपहरण का अवसर देने के लिए एक साजिश हो सकती है।
प्रदर्शन करने वाले इसी देश के नागरिक
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग इसी देश के नागरिक हैं,कोई बाहर से नहीं आए हैं।इसके बावजूद उनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली में जिस तरह की परिस्थितियां पैदा की गई हैं,उससे लग रहा है जैसे क्रेकडाउन किया जा रहा हो। दिल्ली में सरक ार ने आतंक मचा रखा है। मीडिया से लेकर आम लोगों तक में यही चर्चा है कि आखिर इस तरह की कार्रवाई करने की जरूरत क्या थी?
लोकतंत्र की बुनियाद में असहमति का सम्मान
गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद में असहमति का सम्मान करना है।विपक्ष को सम्मान मिलना चाहिए,लेकिन आज जैसे विपक्षी नेताओं से व्यवहार किया जा रहा है,वह अनुचित है।राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खडग़े और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विपक्ष के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। सरकार को विपक्ष की बात सुननी चाहिए और आपत्तियों का समाधान का प्रयास करना चाहिए।
न्यायपालिका में भी सुनवाई नहीं
पूर्व सीएम ने न्यायपालिका में सुनवाई को लेकर उठ रहे सवालों का जिक्र किया और कहा वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल समेत कई वकील अपनी बात रख रहे हैं कि वे अदालतों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।देश में ऐसी स्थितियां बन रही हैं कि वकीलों को न्यायपालिका में सुनवाई नहीं होने की शिकायत करनी पड़ रही है तो यह बेहद गंभीर विषय है।आने वाले समय में इसके क्या परिणाम होंगे,इसकी कल्पना मुश्किल है। देश किस दिशा में जा रहा है,इस पर हर नागरिक को विचार करना चाहिए।
दिल्ली में बैरिकेडिंग और गिरफ्तारियों पर सवाल
गहलोत ने कहा कि देशभर से लोग प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंच रहे हैं। सरकार उन्हें रोकने को बैरिकेडिंग लगा रही है। लोगों को एकत्र होने से रोक रही है।जहां वे जुटते हैं,वहीं प्रदर्शन का केंद्र बन जाता है।बसें और ट्रेनें बंद करने या लोगों को रोकने से उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती।विभिन्न राज्यों से लोग लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। सरकार को समझना चाहिए कि लोग अपनी बात रखने आ रहे हैं।उनके साथ दुर्व्यवहार और तितर-बितर करने के बजाय समस्याओं को सुनना चाहिए।
वोट चोरी पर विपक्ष की आपत्तियों का जवाब दें सरकार
गहलोत ने चुनाव प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़-दो साल से वोट चोरी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं,लेकिन सरकार और चुनाव आयोग विपक्ष की चिंताओं का संतोषजनक समाधान नहीं कर पाया.पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठे है।चुनाव प्रक्रिया को लेकर ऐसी चिंताएं सामने आ रही हैं तो सरकार को इनका जवाब देना चाहिए.सरकार को लगता है कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गलतफहमी में है तो उसे विपक्ष से बात करनी चाहिए.सरकार को विपक्ष को समझाने और शंकाओं का समाधान का प्रयास करना चाहिए। लोकतंत्र में संवाद से रास्ता निकलता है,टकराव से नहीं।
विपक्ष दुश्मन नहीं
गहलोत ने कहा कि सरकार को समझना होगा कि विपक्ष कोई दुश्मन नहीं है,बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।विपक्ष की बातों को अनसुना करना और उसके नेताओं से अनुचित व्यवहार देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।गहलोत ने कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। देशवासियों को लोकतंत्र की अहमियत समझनी होगी और नई पीढ़ी को भी इसके प्रति जागरूक करना होगा।उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार का राजनीतिक ग्राफ नीचे आ चुका है।अगली बार उसकी सरकार नहीं बनेगी।हालांकि, उससे पहले देश में किस तरह की परिस्थितियां बनेंगी,यह कहना मुश्किल है।
जेएनजी जागी तो सीएम को पड़ेगा भागना
छात्र संघ चुनाव नहीं होने को लेकर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुुए गहलोत ने कहा कि युवा शक्ति अब जागृत्त हो चुकी है। दिल्ली में हो रहा आन्दोलन इसका परिणाम है। अगर राजस्थान सरकार भी छात्र संघ चुनाव को लेकर टाल मटोल करेगी तो यहां युवा आन्दोलन को उतारू हो जाएंगे और सीएम भजन लाल को भागना पड़ेगा।
नाल में सम्मेलन आयोजित,कार्यकर्ताओं को किया सचेत
नाल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।गहलोत ने साथ ही चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों में”पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी।गहलोत ने कहा,”शहरी निकाय चुनावों की तरह भाजपा पंचायती राज चुनावों में भी प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग निश्चित रूप से दोहराएगी।हमें लोगों को साथ लेकर इस बेईमानी का मुकाबला करना होगा।उन्होंने दावा किया कि कथित अनियमितताओं के बावजूद का ंग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और उसे भाजपा के लगभग बराबर वोट मिले।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,”कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण इलाकों में मजबूत रही है और इसलिए पार्टी चुनाव जीतेगी।गहलोत ने कहा कि ये चुनाव पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।उन्होंने कहा,’यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। यह हम सभी की लड़ाई है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांवों का दौरा क रने,लोगों के बीच रहने और भाजपा की उन गतिविधियों को उजागर करने का आग्रह किया,जिन्हें उन्होंने अलोकतांत्रिक बताया।गहलोत ने कहा,’जब लोग हमारे साथ होते हैं,तो कोई भी प्रशासन या पुलिस उनसे उनका जनादेश नहीं छीन सकती।उनका यह भी आरोप है कि निकाय चुनावों की तरह पंचायती राज चुनावों के परिसीमन में भी भाजपा सरकार ने मनमानी की है।गहलोत ने कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और भाजपा के अलोकतांत्रिक तरीकों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया है।इससे पहले गहलोत के नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला,पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल,विधायक सुशीला डूडी,महापौर अनिल कल्ला,पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत,लक्ष्मण कड़वासरा,देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल,अरविन्द मिढ्ढा,पार्षद मकसूद अहमद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड,सरिता चौहान सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
