lightning-strikes-on-tree_1593159779

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में रविवार शाम तेज हुई बारिश में एक मकान पर आकाशिय बिजली गिरने से परिवार के सदस्यों को करंट लगा।जानकारी के अनुसार,लूणकरणसर के चक 263 आरडी में सोहन दास तेतरवाल के घर पर बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।बिजली आंगन की छत पर बनी खिड़की के रास्ते घर के अंदर पहुंच गई।इससे मकान की लाइट की विद्युत फिटिंग को काफी नुकसान पहुंचा और फर्श पर लगी टाइलें टूट गईं। घर में मौजूद सभी सदस्यों को करंट जैसा तेज एहसास हुआ,जिससे परिवार में दहशत फैल गई।आकाशीय बिजली गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा,लेकिन किसी की जान नहीं गई।घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित रहे।घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में आकाशीय बिजली को लेकर चिंता है।

अंधड़-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका
लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र में रविवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।इस दौरान कुछ स्थानों पर मटर के दाने के बराबर ओले भी गिरे।ग्रामीणों के अनुसार,ओलावृष्टि कम मात्रा में हुई,लेकिन तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।किसानों को डर है कि तेज हवाओं से फसलें गिर सकती हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव आया।अब किसानों की नजर इस बात पर है कि बारिश और तेज हवाओं का खेतों में खड़ी फसलों पर कितना असर पड़ता है।