sagar

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पूजा के लिये सागर तालाब से कमल का फूल लेने गया था और इस हादसे का शिकार हो गया।जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा पता चला है कि उजियाड़ा लूणकरणसर निवासी 17 वर्षीय रामनिवास पुत्र मामराज ब्राह्मण देवीकुंड सागर तालाब में ट्यूब लेकर कमल का फूल तोडऩे गया था कि ट्यूब के कांटा लगने से वह पंचर हो गया। सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ,खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। रामनिवास पूजा पाठ का काम सीखने के लिये बीकानेर आया हुआ था और नवरात्र के प्रथम दिन वह पूजा करने के लिये फूल लेने तालाब गया।