859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल संचालक पर जयपुर की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को जयपुर से काम के सिलसिले में बीकानेर गई महिला से रेप किया गया। आरोप है कि जिस होटल में वह ठहरी थी,उसी होटल में उसके साथ हैवानियत की गई। उसी होटल का मालिक महिला को रूफटॉप पर ले गया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई,फिर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

18 सितंबर को बीकानेर आई थी
थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि महिला रिपोर्ट दी है। 36 साल की निकिता (बदला हुआ नाम) जयपुर में रहकर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करती है। वह 18 सितंबर को प्रोफेशनल काम से बीकानेर आई थी। 23 सितंबर को उसने बीछवाल थाना इलाके के सागर होटल में चेक इन किया था।इस दौरान उसकी मुलाकात होटल मालिक अमित अग्रवाल से हुई। अमित को उसने अपने रियल इस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मार्केटिंग और कंसल्टिंग के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद से होटल मालिक उसका पीछा करने लगा। वो मंदिर जाती तो भी उसके पीछे-पीछे जाता था। होटल से लेकर बाहर जाने तक, हर गतिविधि पर नजर रखता था। महिला के व्रत रखने तक पर आपत्ति जताता था।

शराब पिला कर रेप करने का आरोप
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि होटल मालिक ने साथ में शराब पीने का दबाव बनाया। 25 सितंबर को उसे होटल की छत पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद होटल मालिक ने उसके साथ रेप किया।बीछवाल पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल करवाया।