school

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। नवरात्रि के पावन पर्व एवं माता रानी के आशीर्वाद से महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन विलियंट पब्लिक सेकेंडरी स्कूल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुमन छाजेड़ और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बेनजीर अली,डॉक्टर शमीम अख्तर,शबनम बानो मजदूर नेता और लक्ष्मी गुप्ता थी। इनके द्वारा समाज के चिकित्सा विभाग,नगर निगम,आंगनबाड़ी,राजस्थान पुलिस आदि क्षेत्रों की लगभग 50 से अधिक महिलाओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। प्रोग्राम की समस्त व्यवस्था हसन अली गौरी पूर्व पार्षद,प्रहलाद सिंह चौधरी,मकबूल खान,हरि जाट,रिजवान खन्ना,कादिर गौरी और आरिफ गौरी ने की। प्रोग्राम के आखिर में स्कूल की डायरेक्टर रमनदीप चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन नाजिया मैडम ने किया।