तहलका न्यूज,बीकानेर।सुप्रसिद्ध समाज सेवी, प्रखर राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. रामरतन कोचर की 44वीं पुण्यतिथि के निमित्त 8 मार्च को सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में रामरतन कोचर सर्किल पर मनाया जायेगा।समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व मंत्री, विशिष्ठ अतिथि भंवरसिंह भाटी पूर्व मंत्री,समारोह अध्यक्षता श्रीमती शिमला नायक विधायक अनूपगढ़ होगी। समारोह के मुख्यवक्ता प्रो. सतीश कुमार वाराणसी (उत्तर प्रदेश) होगें।पुरस्कार समिति के जानकीनारायण श्रीमाली ने बताया कि पुरस्कार में आचार्य देवेन्द्र देव को 21,000/- रू. नगद राशि,शॉल,साफा,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा।समिति के डॉ. धर्मचन्द जैन ने बताया कि सद्भावना स्वरूप एक विकलांग को ट्राईसाईकिल,दस महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 34 छात्र-छात्राओं को विद्यालय पोशाक दी जावेगी।समिति के संतोष जैन ने बताया कि मुख्य समारोह 08 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 9.30 बजे “रामरतन कोचर सर्किल” नोखा रोड भगवान महावीर मार्ग पर,सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में मनाया जावेगा।
