तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक कार में युवक के शव मिला है।जिसकी सूचना पर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मय जाब्ता पहुंचे।बताया जा रहा है कि शिवबाड़ी रोड पर एक कार काफी देर तक सड़क पर खड़ी रही और इसमें एक व्यक्ति पड़ा था।सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का गेट खुलवाया तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।पता चला है कि मृतक कपूरीसर निवासी राम प्रताप सियाग था।पुलिस ने खादिम खिदमतगार सोयायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।
पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के चचेरे भाई
रामप्रताप सियाग बीकानेर की पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के ताऊ के बेटे थे।रामप्रताप 3 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर आए थे।इसके बाद से अपने गांव नहीं लौटे थे। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा- रामप्रताप सियाग लूणकरणसर क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।वे पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और टिकट के दावेदारों में भी शामिल थे।
