तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी 19 मार्च को आयोजित होने वाली नवसंवत्सर धर्मयात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। समिति के पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें, जनसंपर्क और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को इस आयोजन से जोड़ने में जुटे हुए हैं और शहर में नववर्ष उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।कोटगेट स्थित श्रीराम कटला में कपड़ा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने व्यापारियों से धर्मयात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा को सशक्त करने का अवसर है। सहसंयोजक विजय कोचर ने भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस उत्सव को भव्य बनाने का आग्रह किया। थोक वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि कोटगेट क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी दोपहर 2 बजे के बाद धर्मयात्रा में शामिल होंगे तथा विजय माल के पास यात्रा का स्वागत करेंगे। संघ के संजीव चुग, सत्यनारायण डागा और सुभाग रतन सुराणा ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता का आश्वासन दिया, जबकि कोटगेट व्यापार मंडल के संरक्षक नरेंद्र खत्री ने व्यापारियों और कर्मचारियों से सामूहिक रूप से धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सह-आयोजक ओम नायक ने शिवा बस्ती में महिला शक्ति के सहयोग से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर बस्ती के परिवारों को धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और युवाओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।समिति के महामंत्री भंवर पुरोहित ने नत्थूसर गेट क्षेत्र में जनसंपर्क कर नागरिकों से धर्मयात्रा और महाआरती को हिंदू समाज का सामूहिक उत्सव बताते हुए अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। इस अभियान में रामकुमार पुरोहित,किशन ओझा,नवनीत पुरोहित,कमल आचार्य,बृजराज जोशी,टी.के. राणा,उमेश बोहरा और भरत आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में गोकुल सर्किल स्थित समिति कार्यालय में वंदेमातरम मंच के तत्वावधान में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के ख्यातिप्राप्त कवियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुगल किशोर पुरोहित,शिव प्रकाश दाधीच बीकानेरी,हरिशंकर आचार्य,कृष्णा आचार्य,सुधा आचार्य,लीलाधर सोनी,प्रमोद शर्मा,राजेंद्र स्वर्णकार,कामिनी भोजक और नरसिंह भाटी ने प्रभावशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द मस्ताना ने किया तथा अंत में विजय कुमार कोचर ने सभी कवियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।समिति के मीडिया संयोजक मोहित झाझड़ा ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रों से संपर्क कर उन्हें अधिकाधिक संख्या में धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर जनक सिंह भाटी, मेहुल शर्मा और तरुण पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।इसी क्रम में मातृशक्ति द्वारा बड़ा गणेश जी से धर्मयात्रा के लिए संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया। सुधा आचार्य ने शंखनाद कर अभियान की शुरुआत की और अनुराधा आचार्य ने पत्रक वितरण के माध्यम से लोगों को धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह अभियान बड़ा गणेश जी से प्रारंभ होकर नत्थूसर गेट के बाहर व अंदर,फूंभड़ा का पाटा, बारह गुवाड़ चौक,सदाफते का चौक,रत्ताणी का चौक,हर्षो का चौक,मोहतो का चौक तथा रबड़ी की दुकानों के समक्ष हनुमान मंदिर होते हुए तेलीवाड़ा चौक के नल स्थान तक पहुंचा,जहां लोगों से संपर्क कर धर्मयात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया। इस दौरान सुमन जोशी का भी सक्रिय सहयोग रहा तथा स्थान-स्थान पर हुए शंखनाद से लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी भी निभाएगा अहम् भूमिका
भारतीय नववर्ष समिति द्वारा 19 मार्च को प्रस्तावित धर्मयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी से मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने की अपील की | बोथरा ने बताया कि पिछले कई दशकों से हिन्दू धर्मयात्रा खूब जोश और जज्बे के साथ निकलती आई है और इसको बीकानेर की जनता का बेहतरीन समर्थन भी मिलता आया है | इस बार समिति द्वारा मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है और मेरे द्वारा बीकानेर की आमजनता के साथ साथ उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों से भी इस धर्मयात्रा में पहुंचने तथा अपनी इकाई के श्रमिकों को भी आवश्यकतानुसार भेजने की अपील की जा रही है | समारोह समिति के भंवर पुरोहित ने बताया कि यह यात्रा केवल हमारी ही नहीं पूरे बीकानेर के राष्ट्र प्रेम से जुड़े लोगों की है जिसमें हम सभी को मिलकर इसे और अधिक भव्य बनाना है | समिति के ही राजेश चूरा ने बताया कि हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हम हिन्दू हैं और हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि हम इस नववर्ष का स्वागत धूमधाम से करें । अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगा और अपने स्तर पर धर्मयात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का प्रयास करेगा | सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारे द्वारा हरवर्ष इस धर्मयात्रा में उद्यमियों एवं व्यापारियों के समूह के साथ भाग लिया जाता है और इस वर्ष भी हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम इस यात्रा को और अधिक उत्साह और जिम्मेवारी से सफल बनायें । इस अवसर पर उद्यमियों व व्यापारियों द्वारा आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । इस अवसर पर समिति के विजय कोचर,किशोर बांठिया,द्वारकाप्रसाद पचीसिया,श्रीराम सींगी,श्यामसुन्दर सोनी,जयकिशन अग्रवाल,पी सी गोयल,नरेश मित्तल,सुशील बंसल,विमल सिंह चोरड़िया,लूणकरण सेठिया, राजकुमार पचीसिया,वीरेंद्र किराडू,विजय चांडक,पारस डागा,दिलीप रंगा,राजाराम सारडा,निर्मल पारख,कुंदन मल बोहरा,अश्विनी पचीसिया,राजीव शर्मा,गुरदीप शर्मा,मनीष नाहटा,विपिन मुसरफ,रोहित पित्ती,प्रतीक अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

उत्साह और ऊर्जा के साथ हो नववर्ष की तैयारी : महावीर रांका
भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा गुरुवार शाम को सर्किट हाउस के पास वाहनों पर नववर्ष धर्मयात्रा के स्टीकर ध्वज लगाए गए तथा टीशर्ट का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता धीरज रांका ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा,युधिष्ठर सिंह भाटी,ओम राजपुरोहित,पवन महनोत,घनश्याम जाजड़ा,अमर खंडेलवाल,लक्की पंवार,शक्ति सिंह शेरुणा, आनंद अग्रवाल, नरेन्द्र चंचल आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता महावीर रांका ने वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कोई सामान्य तिथि नहीं है,इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था, चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हैं तथा घट स्थापना की जाती है। ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस,महर्षि गौतम अवतरण दिवस,भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस,विक्रम संवत् सहित सभी संवतों का प्रारंभ,आर्य समाज स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थापक डॉ.हैडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है। इसके साथ ही सीएम भजनलाल द्वारा गत वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष के दिन राजस्थान दिवस मनाने की भी घोषणा की गई थी। अध्यक्ष गणेश बोथरा ने समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।