सनातन संस्कृति, भारतीय परम्पराओं के संरक्षण व एकजुटता का संदेश देगी धर्मयात्रा : महावीर रांका
तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी 19 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष पर भव्य धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सघन सम्पर्क अभियान जारी है। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि शनिवार शाम को उदयरामसर में सभा आयोजित कर ग्रामवासियों को धर्मयात्रा हेतु निमंत्रण दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि यह धर्मयात्रा जन-जन को जागरुक करेगी और सनातन, संस्कृति व भारतीय परम्पराओं को संरक्षित करने में सहायक बनेगी। छत्तीस कोम एकजुटता के साथ भव्य धर्मयात्रा में शामिल होकर पीढिय़ों को सनातन धर्म के प्रति जागरुकता का संदेश दें। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। नववर्ष पर निकाली जाने वाली धर्मयात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि सनातन आगे बढ़े, पीढिय़ों में भारतीय संस्कृति के संस्कार जगे।उदयरामसर पूर्व सरपंच हेमन्त सिंह यादव ने ग्रामीणों से धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान कैलाश पुरोहित,राकेश पुरोहित,गौरव यादव,नरेन्द्र सिंह राजपूत, दिनेश भाटी,जगदीश रैगर,रामूजी कुम्हार,भंवरलाल साध,बलराम छींपा,संतुलराम मेघवाल,लखन शर्मा,श्रीमोहन सारडा,सुरेश भंडारी,जितेन्द्र यादव एवं यशपाल यादव उपस्थित रहे।

धर्मयात्रा की तैयारियों में जुटा बीकानेर
भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी 19 मार्च को आयोजित नवसंवत्सर धर्मयात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं।समिति के पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें और जनसंपर्क के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को इस आयोजन से जोड़ने में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच द्वारा समिति के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन के प्रांतीय सह-संयोजक शैलेश गुप्ता,बीकानेर महानगर संयोजक कैलाश भार्गव तथा कार्यक्रम के संयोजक उमेश व्यास उपस्थित रहे। बैठक में हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांतीय संयोजक एवं वर्तमान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज की बैठक में विधायक के रूप में नहीं,बल्कि हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से पूर्व में धर्म का जो पौधा लगाया गया था,वह आज एक विशाल वृक्ष बन चुका है और इसे और सशक्त बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक जनसंपर्क कर बीकानेर की जनता को धर्मयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।शैलेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से बीकानेर के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रियता के साथ जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को धर्मयात्रा में शामिल करने का आग्रह किया,वहीं कैलाश भार्गव ने भी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मिलकर धर्मयात्रा के सफल और भव्य आयोजन के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें।इसी कड़ी में गंगाशहर स्थित श्री गुर्जर गौड़ भवन,महर्षि गौतम चौक न्यू लाइन में भारतीय नववर्ष समारोह समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में गुर्जर गौड़ समाज के प्रमुख लोगों ने आगामी धर्मयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।विभाग संचालक टेकचंद बरडिया ने समाजजनों को हिंदू नववर्ष और गुरु गौतम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एमएम ग्राउंड से रवाना होने वाली धर्मयात्रा में समाज के प्रत्येक सदस्य से दलबल के साथ शामिल होने का आह्वान किया। सहसंयोजक विजय कोचर ने गुरु गौतम सेना के पदाधिकारियों से परिवार सहित धर्मयात्रा में पहुंचने की अपील की,वहीं गौतम नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने करमीसर से समाज के लोगों के रैली के रूप में धर्मयात्रा में शामिल होने का विश्वास दिलाया।बैठक में शिवजी उपाध्याय,त्रिलोक पंचारिया,अभिषेक जाजड़ा,विजय पालीवाल,शिवदयाल उपाध्याय,रविंद्र जाजड़ा,गिरधारी लाल,किशन जोशी,नरसिंग भाटी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा और उपाध्यक्ष द्वारा पूगल रोड सब्जी मंडी में फल-सब्जी व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर मंडी से बृजराज जोशी,शांतिलाल साध,ईश्वर जोशी,रामेश्वर भाटी,गौरी शंकर गहलोत,परेश्वर सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।वहीं समिति की मातृ शक्ति चंद्रकला आचार्य,अनुराधा,सुधा,नीतू और लक्ष्मी ने गौड़ समाज और भदानी समाज की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होने का निवेदन किया। उन्होंने महिलाओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर भारतीय नववर्ष के इस सांस्कृतिक उत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया।