तहलका न्यूज,बीकानेर।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन बीकानेर मंडल की मंडल कार्यकारणी एवं मंडल शाखाओं की मीटिंग अलख सागर यूनियन कार्यालय में कॉ मुकेश माथुर जोनल महामंत्री एवं कॉ मनोज परिहार जोनल अध्यक्ष जयपुर की अध्यक्षता में हुई।मीटिंग में बीकानेर मंडल की सूरतगढ़,हनुमानगढ़,सिरसा,हिसार,लालगढ़,बीकानेर,चुरू,रतनगढ़,भटिंडा की सभी शाखाओं के शाखा सचिव एवं अध्यक्ष ने हिस्सा लिया इस मीटिंग में सभी की सर्वसमिति से कॉ गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कॉ प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष चुना गया। मंडल कार्यकरणी की पूरी टीम का भी पुनगर्ठन हुआ जिसमे तीन उपाध्यक्ष,चार सहायक मंडल सचिव,एक कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति हुई।मंडल के इस अहम पद पर युवा चेहरे को चुने जाने पर मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अंदर स्थित नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यालय में नए पद पर कॉम गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव, कॉम प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष के पद पर अपना कार्य ग्रहण किया।वशिष्ठ एवं सैनी ने संयुक्त बयान जारी करके कहाँ की इस पद पर पदस्थापित आपने हमे नही अपने स्वयं को चुना है आपकी हर जायज समस्याओं का हल करवाने के लिए सदैव हम तैयार रहेंगे।कर्मचारियों की शाखा स्तर की समस्याओं को इनफॉर्मल,मंडल स्तर की समस्याओं को स्थायी वार्ता तंत्र के द्वारा हल करवाया जायेगा।सभी शाखाओं के अपनी समन्वय से कर्मचारियों की हक ओर हकूक के लिए जहाँ संघर्ष भी होगा वो किया जाएगा।कॉ गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कॉ प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष ने कार्य ग्रहण के बाद मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से मुलाकात की।इसमे कॉ ब्रजेश ओझा,अंसार अहमद, जितेंद्र चौधरी,मोहम्मद सलीम कुरेशी,सोनू कुमार,राजेन्द्र खत्री,आशुराम सोलंकी,रामहंस,राजेन्द्र चंदेला,दीनदयाल,शशिकांत,सुभाष मीना,भगीरथ मूड़,शिवानंद,अंबिका दुबे,विष्णु शर्मा,सुनील,अफजल,रघुवेन्द्र सिंह,संजय कुमार,पवन कुमार,संजीव मलिक,कृष्ण रामावत ,मुकुल,प्रवीण कुमार,इरफान, सुरेंद्र,विनोद के साथ सेवानिवृत्त साथी मोहम्मद हसन,त्रिलोक झा,रईस अली,एम आई क़ुरैशी,रामदयाल,ओम प्रकाश,लालचंद इनखिया,गंगाराम,तेजकरण व्यास,दयाशंकर के सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे
