


तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्ष मृदुल कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कानिस्टेबल को कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ के अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने सीआईआर पोर्टल पर 170 गुमशुदा मोबाइल फोन को रिकवर कर परिवादियों को सुपुर्द करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साईबर सैल के कानि गोविन्द सिंह,वीआईपी विजिट,रैली में उचित यातायात प्रबंधन के लिये यातायात शाखा के कानि देवीलाल तथा बज्जू इलाके में बहुचर्चित नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के अनट्रेस मामले में सूचना संकलन कर आरोपी को गिरफ् तार करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले रणजीतपुरा थाने के कानि मोबताराम को सम्मानित किया गया। मोबताराम ने चक 11 केएचडी के खेत में अफीम के 938 पौधे भी जब्त करवाने में योगदान रहा।
आरोपियों पर इनाम घोषित
एसपी ने मुक्ता प्रसाद थाने में दर्ज अभियोग में वांछित फरार चल रहे आरोपी नागौर निवासी अर्जुन नायक,गुनगुन नायक,बज्जू निवासी लुकमान पर 2500-2500 रूपये की ईनामी राशि की घोषणा की है। इन तीनों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
