तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर शहर में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिये अलग अलग थानों की पुलिस ऐसे ठिकानों पर दबिश दे रही है। रविवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की ओर से वैष्णोधाम के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर वहां से 5 महिलाओं व 9 पुरूषों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की अगुवाई में बैरम खान के यहां की गई इस कार्रवाई में ये सभी संदिग्ध स्थितियों में पकड़े गये। फिलहाल पुलिस सभी को थाने ले गई है और उनसे पूछताछ कर रही है। बता दे कि इससे पूर्व भी कोटगेट,कोतवाली थाना पुलिस ने भी गत दिनों संदिग्ध गतिविधियां करने वाले स्पा सेन्टरों पर दबिश देकर युवक-युवतियों व दलाल को पकड़ा था।