तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में अनैतिक गतिविधियों के संचालन को लेकर अब जिला पुलिस एक्शन मोड में नजर आने लगा है।पिछले एक पखवाड़े से पुलिस की टीमें अलग अलग थाना इलाकों मेंं अनैतिक गतिविधियां करने वालों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जा रही है।जिसके तहत इस व्यापार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।जिले के नापासर थाना पुलिस ने भी क्षेत्र में कार्रवाई कर आठ लोगों को हिरासत में लिया है।थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हिंमतासर रोही में एक कूलर फैक्ट्री के पीछे बंद कमरे में संदिग्ध गतिविधियों करते महिला-पुरूष मिले।इनमें पांच महिलाएं और तीन पुरूष शामिल रहे।जिनको गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडकप सा मच गया।पकड़ेे गये महिला पुरूष सागर व गंगाशहर इलाके के बताएं जा रहे है।फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब रहे कि विगत दिनों जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने वैष्णो धाम के पीछे,कोटगेट थाना पुलिस ने रानीबाजार व कोतवाली थाना पुलिस ने विजय शॉपिग मॉल के पास इस प्रकार की कार्रवाई कर युवतियों व युवकों को पकड़ा था।