तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। आएं दिन किसी न किसी थाना इलाके में आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। जो अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत का है। जहां दो नौनिहालों की मां ने कीटनाशक पीकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ऊपनी निवासी राजूराम जाट की 29 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने अपने घर में कीटनाशक स्प्रे पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका सीता देवी के दो मासूम बच्चे है। जिनमें एक की उम्र 10 साल व दूसरे की 8 साल है। मृतका के पिता बिग्गाबास रामसरा निवासी मांगीलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री परिवार के साथ ऊपनी की रोही में कृषि कुंए पर रहती थी। जिसने खेत में स्प्रे पी लिया। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।