


तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा लोहे की रोड से हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वामियों के मोहल्ला स्थित हरि हेरिटेज के पास एक युवक ने भवन संचालक संजय व्यास पर लोहे की रोड से हमला बोल दिया। इस हमले मेंं संजय व्यास के सिर पर चोट आई है। जानकारी मिली है कि सड़क पर पड़ी बजरी को किनारे करने की बात संजय व्यास ने देवकिशन मून्दड़ा व उसके बेटे से कही। जिस पर दोनों जने आग बबूला हो गये और आपसी कहासूनी के बाद मून्दड़ा व उसके बेटे ने संजय पर लोहे की रोड से वार कर दिया। जिससे संजय लहुलूहान हो गये। जिसे पहले सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को थाने ले गई। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग आमने सामने है। इसको लेकर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
