तहलका न्यूज़,बीकानेर। अभी लूनकरनसर के हरियासर के टोल नाके पर हुआ विवाद अभी शांत हुआ ही नहीं कि टोल नाके पर एक ओर मारपीट का मामला सामने आया है. जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एनएच-11 स्थित सालासर टोल प्लाजा पर टैक्सी चालक और टोलकर्मियों के बीच मारपीट हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है।जानकारी के अनुसार टैक्सी में सवार व्यक्ति अपने परिवार महिलाओं और बच्चों के साथ सुरजन पीर दरगाह जा रहे थे। इसी दौरान टोल शुल्क को लेकर टैक्सी चालक और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मारपीट में एक व्यक्ति को चोट भी आई है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि टोल की बात को लेकर ऑटो/टैक्सी चालक और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में बीएनएस की धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया