

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसमें एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार अल सुबह 4 बजे उदयरामसर-पलाना के बीच स्कॉपियों और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। तीनों शादी समारोह में काम करने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला के हाथ-पैर टूट गए।जानकारी के अनुसार,बाइक पर लेखराम, भंवरी देवी और नाबालिग कुलदीप सवार थे। तीनों किसी विवाह समारोह में मजदूरी के लिए पलाना गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि लेखराम और भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार,तीनों आपस में रिश्तेदार नहीं थे।सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर,हाजी नसीम,राजकुमार खडग़ावत,जुनैद खान,रमजान,इमरान,अयूब चाचा,हाजी मलंग बाबा,शकील,शोएब भाई एंबुलेंस लेकर पहुंचे और सभी को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। शवों को पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
