859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। चिंता का विषय तो यह है कि जो शव मिल रहे है। वे करीब चार से दस दिन पुराने मिल रहे है।ताजा मामला फिर गंगाशहर थाना इलाके का है।जहां पेड़ पर लटका एक युवक का शव मिला है।मिली जानकारी के अनुसार नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी गोचर भूमि में एक पेड़ पर फंदे पर झूलता मृत अवस्था में पाया गया। शव से बुरी तरह दुर्गध आ रही थी। जो करीब दस दिन पुराना लगता है। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के शोएब भाई,जुनैद खान,राजकुमार खडग़ावत,इमरान,अयूब,अब्दुल सतार ने थाने के पुलिसकर्मी बीरबल की निगरानी में शव को उतारकर एम्बूलेंस से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। शव का डॉक्टरी मुआयना करवाकर मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या हत्या से जुड़ा को मामला है।