तहलका न्यूज,बीकानेर।बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के बहुप्रतीक्षित चुनावों के लिए सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। कल,22 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर प्रदेश भर के न्यायालय परिसरों में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।​इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक है। प्रदेश की 25 सीटों (23 निर्वाचित और 2 मनोनीत) के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीकानेर में 5 प्रत्याशी एड कमल नारायण पुरोहित,एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा,एडवोकेट सुनीता दीक्षित,एड कुलदीप शर्मा,एड अंजली वर्मा मैदान में हैं।प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।​पहली बार महिला आरक्षण का प्रभावइस बार के चुनाव की सबसे बड़ी खासियत 5 सीटों का महिलाओं के लिए आरक्षित होना है। इस ऐतिहासिक फैसले से महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ी है और वे अब निर्णायक भूमिका में नजर आ रही हैं।

​मतदान की तैयारी पूरी
बार अध्यक्ष अजय पुरोहित के अनुसार,कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश के करीब 84,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीकानेर जिले में 3700 से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें शहर के 3166 मतदाता है। निष्पक्ष मतदान के लिए हाई पावर क मेटी ने सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदाता को 23 वोट डालने होंगे। मतदान के लिये पुरानी बिल्डिंग में तीन बूथ बनाएं गये है। वहीं तहसील स्तर के मतदाता अपने तहसीलों में ही मतदान करेंगे। इसके लिये तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

​प्रत्याशी कर रहे है हाईटेक प्रचार
्रइस चुनावी समर को जीतने के लिये सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यालय खोल रखे है। जहां उनके समर्थक सोशल मीडिया के माध्यम से हाईटेक प्रचार कर रहे है। प्रत्याशियों के समर्थक प्रदेशभर के अधिवक्ता मतदाताओं की सूचियां लिए उन्हें फोन कर रहे है तो कई प्रत्याशी पिछले कई दिनों से जिले वार प्रचार अभियान कर अपने पक्ष में प्रथम वरियता का वोट मांग रहे है। इसके अलावा वाट्सएप ग्रुप,इंस्टाग्राम,फे सबुक पर पोस्टर वार व विडियो के जरिये भी समर्थक अपने प्रत्याशी के लिये मतदान की अपील कर रहे है।