तहलका न्यूज,बीकानेर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत कल बीकानेर आएंगे। वे यहां नत्थूसर गेट बाहर स्थित अग्रवाल समाज के दाह संस्कार स्थल हांडी कुंडी में बीकानेर को भुजिया में विश्व स्तर पर पहचान देने वाले बीकाजी ग्रुप के एमडी शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू की अत्येष्टि में शामिल होंगे। पूर्व सीएम का बीकाजी और हल्दीराम परिवार से पारिवारिक रिश्ता है। गहलोत दिल्ली से सुबह हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे। बता दें कि उनकी शव यात्रा सादुलगंज से प्रात:10 बजे रवाना होकर नत्थूसर गेट बाहर स्थित अग्रवाल समाज के श्मशान गृह पहुंचेगी।