तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में आयोजित होने वाले ‘नरसिंह महोत्सव 2026’ के अंतर्गत बाबा रामदेव पार्क मोहल्ला विकास समिति एवं नरसिंह मित्र मंडल द्वारा 29 अप्रैल को बाबा रामदेव पार्क में शाम 6 बजे से ‘नरसिंह मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले में पारंपरिक नृत्य,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे।इससे पूर्व 23 अप्रैल को महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।पोस्टर का विमोचन आनंद व्यास,विष्णु दत्त रंगा,आनंद थानवी,सागर सा पुरोहित,हरि नारायण पुरोहित,केशव स्वामी,गोविंद,कान जी,सुशील हर्ष,महेश व्यास,शंकर ओझा एवं विजय कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज व्यास ने किया।आयोजन टीम में चिंटू व्यास,वासु व्यास,वंश,रुद्र,सुनील रंगा,एन.डी. रंगा एवं जेठा लाल की सक्रिय भूमिका रही।आयोजकों ने बताया कि नरसिंह महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।
