WhatsApp Image 2026-04-25 at 19.33.00

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले की कोलायत तहसील के छोटे से गांव रणधीसर के लिए गर्व का विषय है कि यहां के निवासी अजरुद्दीन लाड़ का चयन विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली “मॉडर्न साउथ एशिया वर्कशॉप”के लिए हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप के लिए दुनिया भर से केवल 17 शोधकर्ताओं विभिन्न विषयों से चुना गया है।अजरुद्दीन लाड़ का शोध पत्र “डेमोग्राफी,कास्ट,एंड पावर: द इलेक्टोरल ट्रैजेक्टरी ऑफ राजस्थान्स मुस्लिम कम्युनिटी (1951–2023)” इस प्रतिष्ठित मंच के लिए चयनित हुआ है।यह वर्कशॉप 11 से 13 जून तक कोलंबो,श्रीलंका में आयोजित की जाएगी, जहां वे अपने शोध को अंतरराष्ट्रीय विद्वानों के बीच प्रस्तुत करेंगे। वर्तमान में अजरुद्दीन दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में पीएचडी स्कॉलर हैं व साथ ही वे राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत सरकार में सहायक अभिलेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सूची लंबी है,और उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।