IMG-20220107-WA0031

 

तहलका न्यूज़,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके की कृषि उपज मंडी में रविवार शाम करीब 7:45 बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब व्यापारियों ने तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ये युवक पहले भी मंडी में चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,युवक मंडी परिसर में संदिग्ध तरीके से घूमते नजर आए। इस पर सतर्क व्यापारियों ने उन्हें पकड़ लिया और गुस्से में आकर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।थानाधिकारी गौरव सारस्वत ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान समीर पुत्र अहमद, राहुल पुत्र फूलाराम मेघवाल और मोहित पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है,लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।