तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिले की थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बीछवाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए हथियार तस्कर को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी टीम के साथ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कार्रवाही के दौरान श्रवण सोढा गैंग का मुख्य हथियार तस्कर मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी शिवा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 2 पिस्टल 10 राउंड बरामद कि ए है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में अवैध पिस्टल प्रकण में जमानत पर आया था। आते ही तस्करी करनी शुरू कर दी। बीकानेर में अवैध आर्म्स के तार, संगठित अपराध व नवीन प्रावधानों में प्रकरण दर्ज है। कार्रवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़ ,वृताधिकारी सदर अनुष्ठा कालिया,डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह,थानाधिकारी गौरव सारस्वत व टीम में संदीप कुमार,श्रीराम,सूर्य प्रकाश,रामनिवास शामिल रहे। साइबर सेल के एसएसआई दीपक यादव के इनपुट पर ये कार्रवाई की गई।
जमानत पर बाहर आया
सितंबर 2025 में खाजूवाला के चर्चित पिस्टल तस्करी प्रकरण में शिवा गिरफ्तार हुआ था। तब उसके पास तीन पिस्टल मिली। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। शिवा बीकानेर में अलग अलग जगह रुकता है। शिवा यहां कई बदमाशों से संपर्क में हैं। वह सोडा के इशारे पर ही हथियार सप्लाई करता है। खाजूवाला प्रकरण में जेल गया शिवा हाल ही में जमानत पर बाहर आया। वह बहन की शादी करवाने एमपी गया। लेकिन जेल से निकलते ही फिर तस्करी शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार शिवा को दो ही व्यक्तियों ने एडवांस जमा करवाया। उसकी बात तो 4-5 व्यक्तियों से चल रही थी। लेकिन शेष व्यक्तियों ने एडवांस जमा नहीं करवाए तो वह उनके लिए हथियार नहीं लाया।बीछवाल थानाधिकारी आरपीएस गौरव सारस्वत के अनुसार खरीददारों ने शिवा को 88 हजार रुपए फोन पे किए। यह दो खरीददारों की राशि है। जिसमें से एक सोनू शेखावत नाम का युवक है। सोनू को डिटेन कर लिया गया है। दूसरे को भी जल्द पकड़ा जाएगा।पुलिस को आशंका है कि इस प्रकरण में कई और लोगों की भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष भूमिका है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
