तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में अपराध बेलगाम होते जा रहे है। जिसके चलते आएं दिन कभी हत्या तो कभी जानलेवा हमले की वारदातें सामने आ रही है।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव वन विभाग क्षेत्र में पड़ा मिला।बताया जा रहा है कि अत्यंत व्यस्त सड़क बीदासर रोड से केवल 50 मीटर दूर एक करीब 30-35 वर्षीया महिला का अर्धनग्न शव मिलने के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है।पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है व साक्ष्य जुटा रहे है।थानाधिकारी कश्यप सिंह,एसआई पवन कुमार,एसआई रतनलाल सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया व साक्ष्य जुटाए जा रहें है।पुलिस ने मृतका की फोटो जारी कर पहचान की अपील की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंके जाने का लग रहा है।महिला शव के मुंह से खून भी निकलता नजर आया।मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है,उसके आने के बाद ही शव को हटाया गया। सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ भी एकत्र हो गई है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।
घर नहीं मिला महिला का पति
पुलिस के अनुसार,महिला का पति मूल रूप से झालावाड़ जिले के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रह रहा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।इसके बाद उसे संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
औंधे मुंह पड़ा मिला शव, आधी बॉडी पर नहीं थे कपड़े
शव घटनास्थल पर औंधे मुंह पड़ा मिला।कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित वन विभाग क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं।मंगलवार सुबह भी कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्हें एक महिला का शव दिखाई दिया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे,जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाने की तैयारी की है। एफएसएल टीम की जांच और सबूत जुटाने के बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया जाएगा।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार पति की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
