तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में पिछले दिनों आई तेज आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत कम हो गई है।मंगलवार को गर्मी का असर एक बार फिर देखने को मिला।दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए 3-4 जून को येलो-ऑरेज अलर्ट जारी किया है।इन दिनों जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
4 जून को ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग ने 4 जून को बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार इस दिन जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल मौसम में बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
