तहलका न्यूज,बीकानेर।अपने दिवगंत जवान के प्रति मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसके आश्रितों को ग्यारह लाख से ज्यादा की सहायता प्रदान की है।एसडीआरएफ राजस्थान एडीजीपी रुपिंदर सिंघ एवं एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिय द्वारा दिवंगत जवान स्वर्गीय जितेंद्र सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की गई।ज्ञातव्य है कि 29 मार्च 26 को बीमारी के चलते एसडीआरएफ राजस्थान की बीकानेर संभाग मुख्यालय पर तैनात जी कम्पनी के जवान स्वर्गीय जितेंद्र सिंह का असामयिक निधन हो गया था।उनके निधन से सम्पूर्ण एसडीआरएफ परिवार को गहरा दु:ख पहुंचा।इसी क्रम में सहायक कमांडेंट जग्गू राम द्वारा ग्राम नोखा स्थित दिवंगत जवान के निवास स्थान पर पहुंचकर एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से दिये गये अपने एक दिन के वेतन से एकत्रित की गई 11,22,000 (ग्यारह लाख बाईस हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र को सौंपा।इस अवसर पर एसडीआरएफ बीकानेर से कंपनी कमांडर राकेश कुमार तथा प्लाटून कमांडर सुभाष चंद भी उपस्थित रहे।सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं,बल्कि एसडीआरएफ परिवार की एकजुटता,मानवीय संवेदनाओं तथा अपने साथियों एवं उनके परिवारों के प्रति अटूट समर्पण और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।एसडीआरएफ राजस्थान सदैव अपने प्रत्येक अधिकारी एवं जवान तथा उनके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहने के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।
