तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थानान्तर्गत रेल पटरियों पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है।बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि नागणेची रेलवे फाटक के पास करीब 250 मीटर दूरी पर रेल पटरियों के पास एक युवक के शव की सूचना पुलिस को मिली।जिस पर कोटगेट थाना पुलिस के पुलिसकर्मी प्रवीण,सुनील,बाबूलाल मय टीम मौके पर पहुंचे और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को मौके पर बुलाया।मौके पर पहुंचे हाजी जाकिर,नसीम,सोएब,राजकुमार खडग़ावत,जुनैद खान,अब्दुल सतार,इमरान,अयूब,शकील स्टार ने शव को उठाया और पुलिस निगरानी में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि युवक की उम्र्र करीब 35-40 वर्ष है। जिसके नीले रंग की टी शर्ट व लोवर पहनी हुई है।युवक के शव के पास से मोबाइल और कुछ दस्तावेज मिले है। जिसके आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवक ने आत्महत्या की है या वह पटरियां पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया।