तहलका न्यूज,बीकानेर।माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व 23 जून को उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।महेश नवमी पर्व के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं सम्बन्धी आज एक समीक्षा बैठक रखी गई। श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की।बैठक में मण्डल अध्यक्ष राठी ने बताया कि श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के बैनर तले बीकानेर की सभी माहेश्वरी संस्थाओं के साथ-साथ बीकानेर का सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनायेगा। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा इस उत्सव के दौरान इस बार जो भी सदस्य श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के सदस्य बनना चाहते है तथा जो पूर्व में सदस्य है उन्हें भी नये रूप से सदस्य बनाने के लिए अलग से उस दिन काउण्टर के व्यवस्था की गई है।मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि महेश नवमी कार्यक्रम का आगाज मंगलवार को प्रात:9 बजे मरूनायक मोहता चौक स्थित मण्डल कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ होगा,तत्पश्चात् प्रात: 9:30 मरूनायक मंदिर में सदैव की भांति अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा कलम,दवात एवं तराजू का पूजन किया जायेगा। प्रात: 10:30 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक एवं आरती का कार्यक्रम होगा।मण्डल उपाध्यक्ष किशन चांडक एवं बसंत चांडक ने बताया कि सायं को 5:15 बजे माहेश्वरी समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा,जिसमें विभिन्न प्रकार की सचेतन झांकियां भी शामिल रहेगी।
यह रहेगा शोभायात्रा का रूट
यह विशाल शोभायात्रा महेश भवन डागा चौक से प्रारम्भ होकर विभिन्न माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्र बिन्नाणी चौक,तेलीवाड़ा चौक,मोहता चौक,मूंधड़ा चौक,दम्माणी चौक,गोपीनाथ भवन,बी.के.स्कूल,जस्सूसर गेट,श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर, माहेश्वरी सदन होते हुए गजनेर रोड़ स्थित लक्ष्मी हैरिटेज पहु ंचेगी। इसके पश्चात् रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा,वहीं सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन भी रहेगा। मण्डल अध्यक्ष राठी के अनुसार महेश नवमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को संचालित क रने के लिए मण्डल द्वारा पूर्व में गठित कमेटियों द्वारा सभी व्यवस्थाऐं लगभग पूर्ण हो चुकी है फिर भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तथा समाज बन्धुओं द्वारा कार्यक्रम में अधिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए निरन्तर डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान जारी है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार जारी है।बैठक में विजय कुमार मूंधड़ा,यश कोठारी,आयुष लखाणी,पवन कुमार राठी तथा सुरेन्द्र तोषनीवाल भी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय विशाल शिविर का होगा आयोजन
मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि महेश नवमी उत्सव कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में श्री माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में 18 से 20 जून तक 3 दिवसीय डॉ.निशा दुजारी के निर्देशन में विशाल शिविर लगाया जायेगा,जिसका समय सायं 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा। इस शिविर में चिकित्सा एवं मेडिटेशन योगा सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी। राठी के अनुसार महेश नवमी से पूर्व सदैव की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी सभा (शहर इकाई) बीकानेर द्वारा जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित मोहता जसवंत भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 21 जून को प्रात: 9:30 से दोपहर 3:00 बजे किया जायेगा।जिसका कोडिनेटर आज्ञाराम पेडि़वाल तथा सहकोडिनेटर बॉबी चांडक एवं पंकज भूतड़ा को नियुक्त किया गया है।
