तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय किशोर की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।मृतक के चाचा डूंगरराम पुत्र मोहनराम जाट ने रिपोर्ट दी कि चूंटीसरा गांव के ही 15 वर्षीय विकास पुत्र किसनाराम जाट की 15 जून को खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई।बताया गया कि विकास खेत पर गया हुआ था।इसी दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किशोर को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।