तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में चोरी की वारदातें थम नहीं रही है।आएं दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है।जिसके चलते न केवल पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे है।बल्कि आमजन में भी भय व्याप्त है।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक रात में दो मकानों में चोरी की वारदातें सामने आई है।चोरी की घटना 16 जून की बताई जा रही है।पहली घटना चौधरी कॉलोनी की है,जहां बंधड़ा हाल चौधरी कॉलोनी निवासी शिवलाल जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 16 जून की रात को उसके घर के कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला।संदूक व आलमारी का लॉक टूटा हुआ था।कोई अज्ञात व्यक्ति घर से चोरी कर ले गया।चोरी में क्या सामान गायब हुआ है।उसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।वहीं दूसरी घटना चोपड़ा बाड़ी में हुई,जहां रिखबचंद सोनी ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।परिवादी ने बताया कि दो अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गये।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।दोनों मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं।पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पड़ताल में लगी हुई है।