तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के महाजन थाना इलाके में करोड़ों रूपये की कृषि भूमि के कब्जे को लेकर दो पक्षों को लेकर खूनी जंग हुई है।जिसमें तीन जने घायल हुए है। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई है।मौका स्थल से 6 कारतूस भी मिले है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को रेलवे अंडरब्रिज के पास स्थित कृषि भूमि पर करीब चार बजे अलीशेर के परिजन खेती का कार्य कर रहे थे।इसी दौरान जोगेंद्र,महावीर दास स्वामी,भादरदास स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी सहित करीब 17-18 लोग विभिन्न वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे।आरोप है कि सभी हथियारों से लैस थे और खेत में पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया।अली शेर के अनुसार आरोपियों ने फायरिंग की।यह भी पता चला है कि गोलियां चलाने वाले बदमाश हरियाणा के है।इसके बाद जमीन को अपनी बताते हुए वहां से चले जाने की धमकी दी।विरोध करने पर लाठियों,बरछियों और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया,जिसमें ईस्माइल, खानू खां और मुनसब खां गंभीर रूप से घायल हो गए। ईस्माइल और खानू खां के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।बीच-बचाव करने पहुंची नूरनिशा के साथ दुर्व्यवहार और लज्जा भंग करने का भी आरोप लगाया गया है।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहम्मद शरीफ,युसूफ खां,मारहम हुसैन और मलकू खां के साथ भी मारपीट की गई।अलीशेर ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग जमीन के कारोबार से जुड़े हैं और उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि पर क ब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।सूचना पर पुलिस थाना महाजन की टीम मय जाब्ता पहुंची।एसआई राजेन्द्र सिंह के अनुसार जमीन के कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ है।पाया गया है कि क्षेत्र के हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी क्षतिग्रस्त की गई है।
