तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर के राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर महाजन से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटा खा गई।इस हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है।पता चला है कि मोखमपुरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चक 7 जी निवासी पमाराम की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।घटना के बाद घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बीकानेर की ओर से चूनावढ़ जा रही थी।शुक्रवार देर रात महाजन-मोखमपुरा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर पर दो युवक सवार थे।ट्रैक्टर पलटते ही दोनों युवक उसके नीचे दब गए।
राहगीरों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला
हादसा होते देख मौके से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला,लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी।हादसे में चक 7 जी निवासी पमाराम की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरे युवक को चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।महाजन की 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से यह हादसा हुआ है।पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलटा हुआ था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।बाद में ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया,जिसके बाद मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारू कराया गया।
