तहलका न्यूज,बीकानेर।स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ स्थानीय किशन गार्डन में हुआ।आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के उद्घाटन बतौर अतिथि पधारे भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक,शिक्षाविद् रामजी व्यास,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा व डॉ अनिकेत शर्मा ने बॉल खेलकर किया।इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन की सीख देता है और ऐसे टूर्नामेंट ओर यादगार हो जाते है,जब स्वयं एक खिलाड़ी की स्मृति में किया जाता हो।आयोजक बिस्सा ने बताया कि प्रथम दिन चार मैच खेले गये।पहला मैच विकेट वॉरियर और गेम चेंजर की बीच हुआ।जिसमें विकेट वॉरियर्स ने 23 रन से जीत हासिल की।पहले खेलते हुए विकेट वॉरियर्स ने आठ ओवर में 81 रन बनाएं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित व्यास रहे। दूसरा मैच टर्फ मास्टर्स व बीकानेर रॉयल्स के बीच खेला गया।इस मैच को बीकानेर रॉयल्स आठ रनों से जीत दर्ज की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच विधुर रहे। तीसरे मैच में धुंरधर का मुकाबला बनिया सुपर से हुआ।इस मैच में भी पहले खेलने वाली टीम धुंरधर जीती।जिसने 12 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया।मैन ऑफ द मैच का खिताब मो सलमान को दिया गया।अंतिम मैच विकेट वारियर्स ऑर बीकानेर रॉयल्स के मध्य खेला गया।जिसमें बीकानेर रॉयल्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अरिहंत आंचलिया रहे।सभी मैचों में अम्पायर की भूमिका सुनील आचार्य व शशांक बोहरा ने निभाई।मैच की कॉमेन्ट्री देवेन्द्र पुरोहित ने की।आठ-आठ ओवर के मैचों की इस प्रतियोगिता में 16 टीमें अपना भा ग्य अजमा रही है।विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 51 सौ रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच,प्लेयर ऑफ द मैच,बेस्ट बॉलर,बेस्ट रन बनाने वाले को भी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
