तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 71वें बैंक दिवस के अवसर पर तिलक नगर शाखा,बीकानेर के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में बैंक अधिकारियों,ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (डीजीएम) सौम्य रंजन साहू थे।उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार सुमन (बीकानेर उत्तर),क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक माथुर (बीकानेर दक्षिण),सहायक महाप्रबंधक तुलछी राम बरवार,मुख्य प्रबंधक लक्ष्मण राम मोदीसिया,मुख्य प्रबंधक सत्यव्रत शर्मा,डीजीएस मुकेश शर्मा,क्षेत्रीय सचिव रूपेश शर्मा तथा शाखा प्रबंधक मनोज सैनी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नवीन शाखा परिसर आधुनिक सुविधाओं,बेहतर स्थान,सुगम पहुँच तथा ग्राहक-अनुकूल वातावरण से सुसज्जित है,जिससे ग्राहकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास, उत्कृष्ट सेवा एवं ग्राहक संतुष्टि के साथ भविष्य में भी बेहतर बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों,ग्राहकों,शुभचिंतकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
