तहलका न्यूज,बीकानेर।विप्र सेना राजस्थान की प्रदेश कोर कमेटी एवं संभाग स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक जयपुर में आयोजित हुई।बैठक से लौटकर विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.मेघना शर्मा ने बताया कि स्थापना के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस चिंतन-सत्र में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ.शर्मा ने कहा कि आगामी योजना के तहत विप्र सेना ऐप के माध्यम से देशव्यापी डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की विचारधारा को पुष्ट करेगी।डॉ.मेघना ने विप्र सेना का वार्षिक कैलेंडर निकाले जाने की बात को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि आगामी समय में प्रदेश युवा अधिवेशन,महिला अधिवेशन,प्रदेश वरिष्ठ चिंतन अधिवेशन,ब्रह्म चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का प्रदेश अधिवेशन तथा संभाग स्तरीय विप्र जागृति रथ यात्रा सहित अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम भी संगठन द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
