तहलका न्यूज,बीकानेर।त्योहारी सीजन में चेतन होकर काम करने वाली स्वास्थ्य महकमें की टीम अब जाग गई है और लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली ड्रिग्स की कैन को सीज की कार्रवाई की।कानासर रोड पर करनी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स श्री विनायक एंटरप्राइजेज से 36 हजार कैन सीज किए गए हैं।कैन के नमूने पास होने के बाद ही इन्हें बिक्री के लिए जारी करना संभव होगा।सीएमएचओ डॉ.पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कैफिनेटेड बेवरेज ‘कैंपा एनर्जी’ का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए लिया गया।साथ ही मौके पर उपलब्ध 35,936 कैन को एहतियातन सीज किया गया।उन्होंने बताया कि FSSA के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैफिनेटेड बेवरेज के लेबल पर स्टिमुलेट्स माइंड,एनर्जाइज़ बॉडी,एनर्जी ड्रिंक,स्पोर्ट्स ड्रिंक जैसे दावे करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। इसी संबंध में देश के प्रमुख बेवरेज ब्रांडों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।डॉ.साध ने बताया कि अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं,स्तनपान कराने वाली माताओं,बच्चों और कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।इस संबंध में आयुक्त,खाद्य सुरक्षा द्वारा सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए बीकानेर की लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा,भानु प्रताप सिंह,सुरेंद्र कुमार और राकेश गोदारा ने की।